साहेबगंज
साहिबगंजNH-80पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब9 बजेNH-80मुख्य मार्ग पर गोलीबारी की घटना सामने आई है।वही सतपुलवा के समीप दो हमलावरों ने सकरीगली निवासी नीतेश यादव उम्र30 वर्ष पिता जगन्नाथ यादव को दाहिने पैर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद घायल युवक ने अपने परिजनों को जानकारी दी।इसके बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.पिंकू चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह और नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना की जानकारी ली।थाना प्रभारी शशि सिंह ने सदर अस्पताल से रेफर करने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना कहां हुई,गोली कहां लगी और घायल युवक की बाइक कहां है।परिजन अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।वही जिला प्रशासन का कहना है कि अभी तक आवेदक की तरफ से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी,एवं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।सूचना मिलते ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।



