पाकुड़

चेकपोस्ट कर्मी को धमकी देने के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

Truck driver arrested for threatening check-post personnel; sent to judicial custody.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रात्रि के दौरान चेकपोस्ट पर तैनात कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दंडाधिकारी के आवेदन के आधार पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी ने चेकपोस्ट कर्मी के साथ गाली-गलौज की, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई तथा लोकसेवक को भयभीत करने के उद्देश्य से ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुलेमान शेख, पिता जाकिर शेख, निवासी ग्राम नगरनबी, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और लोकसेवकों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button