बरेली
बरेली में कृषि विभाग का बीज घोटाला, किसानों में आक्रोश
ADA राजेश द्विवेदी पर घटिया बीज बांटने का आरोप, CBI जांच की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कृषि विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिले में किसानों को सरकारी सब्सिडी पर घटिया और नकली मूंगफली बीज वितरित किया गया। इस घोटाले में सहायक विकास अधिकारी ADA राजेश द्विवेदी का नाम सामने आने के बाद किसानों में भारी रोष है। विभागीय सूत्रों के अनुसार बरेली कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन 2025-26 में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में किसानों को मूंगफली बीज का वितरण किया गया था। किसानों का आरोप है कि जो बीज दिया गया वह अंकुरित ही नहीं हुआ। कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले को लेकर दर्जनों किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि सरकारी पैसे से घटिया बीज खरीदकर किसानों को ठगा जा रहा है। यह सीधे अन्नदाता के साथ धोखा है।
1. ADA राजेश द्विवेदी को तत्काल निलंबित कर मामले की CBI या विजिलेंस से जांच कराई जाए
2. दोषी अधिकारियों और बीज आपूर्तिकर्ताओं पर FIR दर्ज कर वसूली की जाए
3. जिन किसानों का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए
4. भविष्य में बीज वितरण की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया जाए
किसानों ने प्रशासन को 7 दिन का समय दिया है। कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।



