सिंगरौली

देवसर को बड़ी सौगात: सरई सीएचसी का 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

​सिंगरौली। राज्य शासन ने देवसर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरई का उन्नयन कर उसे 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्र भेजकर देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम को इस उपलब्धि पर बधाई दी और इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।
​अस्पताल के उन्नयन से क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर, विशेषज्ञ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी। क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button