गोड्डा
बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप व बड़े प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का बलबड्डा पुलिस ने लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। बलबड्डा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न बैंक, पेट्रोल पंप, एटीएम,ज्वेलरी शॉप तथा अन्य बड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने बैंकों एवं प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था, अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधकों, ज्वेलरी शॉप संचालकों एवं प्रतिष्ठान मालिकों से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और दिशा-निर्देश भी दिए।थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने सभी संचालकों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने,सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।



