गोड्डा

पूर्व रेलवे भागलपुर मंडल अंतर्गत महागामा से पीरपैंती नई बी.जी. रेल लाइन परियोजना के लिए शिविर आयोजित

 विशेष भुगतान शिविर में लगभग 300 रैयतों से प्राप्त हुआ इंडेम्निटी बॉन्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 8 गांवों के लगभग 550 लाभुकों के लिए आयोजित किया गया विशेष भुगतान शिविर
जिन रैयतों को अवार्ड पर आपत्ति थी, उनसे आपत्ति आवेदन प्राप्त किए गए
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला भू-अर्जन शाखा द्वारा पूर्व रेलवे, भागलपुर मंडल के अंतर्गत महागामा से पीरपैंती नई बी.जी. रेल लाइन निर्माण परियोजना के लिए रैयतों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से विशेष भुगतान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 8 गांवों के लगभग 550 लाभुकों को आमंत्रित किया गया, जिनसे भुगतान प्रक्रिया हेतु आवश्यक अभिलेख एवं इंडेम्निटी बॉन्ड प्राप्त किए गए। इस दौरान लगभग 300 लाभुकों से सफलतापूर्वक इंडेम्निटी बॉन्ड प्राप्त किया गया, जिससे उनके मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिन रैयतों को निर्धारित अवार्ड (मुआवजा निर्धारण) पर किसी प्रकार की आपत्ति थी, उनसे भी नियमानुसार आपत्ति आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त सभी आपत्तियों का विधिसम्मत परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा शिविर में उपस्थित रैयतों को भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। वहीं, मेहरमा अंचल अंतर्गत मौजा के रैयतों का भुगतान हेतु (22-23 जुलाई) एवं (28-29 जुलाई) को मेहरमा अंचल कार्यालय में  शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े सभी मामलों का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। जिन लाभुकों द्वारा इंडेम्निटी बॉन्ड जमा कर दिया गया है, उनके मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी। वहीं, प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित रैयतों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर प्रक्रिया को पूर्ण करें, ताकि परियोजना के कार्यों में तेजी लाई जा सके तथा सभी पात्र रैयतों को समय पर मुआवजा का लाभ मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button