साहेबगंज
मुकेश कुमार बमबम ने सातवें ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के रूप में लिया पदभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के सातवें ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के नए कार्यपालक अभियंता के रूप में मुकेश कुमार बमबम ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया।उन्हें छठे ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रामाकान्त ने पदभार सौंपा।पदभार लेने के बाद मुकेश कुमार बमबम ने कहा कि प्राक्कलन के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराना उनकी प्राथमिकता होगी।समय पर कार्यों को पूरा कराना सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि वे इससे पूर्व साहिबगंज में सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। सहायक अभियंता से प्रमोशन के बाद उनकी दूसरी पोस्टिंग भी साहिबगंज में ही हुई है।वहीं निवर्तमान कार्यपालक अभियंता रामाकान्त16मार्च2023से जिले में पदस्थापित थे।पदभार ग्रहण के मौके पर कनीय अभियंता रामाशंकर,सहायक अभियंता प्रेम कुमार,बैजनाथ कुमार महतो, एजाज अहमद,पंचक कुमार रविदास,एई सुभाषचंद्र टुडु,जेई चंद्रप्रकाश व शैलेन्द्र कुमार,बड़ा बाबू प्रणव कुमार,एनआरईपी एई देवीलाल हांसदा व जेई दिवाकर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



