भरत पुर

भुसावर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गुरु दक्षिणा पर्व 26 जुलाई रविवार को 

श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता भाव से मनाया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आगामी 26 जुलाई रविवार को गुरु दक्षिणा कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा अथवा व्यास पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भुसावर नगर द्वारा प्रतिवर्ष बर्ष मनाया जाने वाला गुरु दक्षिणा पर्व इस बर्ष भी आगामी 26 जुलाई रविवार को हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित यूको बैंक के पास सेठ गूजरमल चैरिटेबल ट्रष्ट धर्मशाला में सांय 07 बजे से श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता के भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। जहां इस गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वालित, तिलकार्चन, पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण, गुरु दक्षिणा अर्पण , बौद्धिक और संघ प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा भगवा ध्वज को अपना गुरु क्यों मानता है‌, ना कि किसी व्यक्ति को। और समाज में राष्ट्रीय स्वंय संघ की भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा। वहीं राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ भुसावर नगर की ओर से परम स्नेही स्वयं सेवक संघ बन्धुओं को सूचना पत्रक देकर RSS के गुरु दक्षिणा पर्व कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए इस पावन पर्व को सफल एवं गरिमामय बनाने में जोर दिया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button