बरेली
नेशनल एक्स-सर्विसमैन कमेटी ने किया कर्नल का स्वागत-विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नेशनल एक्स-सर्विसमैन को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने ECHS के अतिथि कक्ष में नवागत कर्नल वेटरन ले. कर्नल संजय कुमार, ले. कर्नल बच्चे सिंह और निवर्तमान कर्नल दिनेश शुक्ला का स्वागत-विदाई समारोह आयोजित किया।
पूर्व सैनिकों ने नवागत अधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। संरक्षक कर्नल एम.सी. पंत और राजभान सिंह राठौर ने कर्नल शुक्ला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष के.एस. रावत ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
अध्यक्ष के.एस. रावत ने कहा संगठन गैर-राजनीतिक है और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए समर्पित है। दोनों अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों की सेवा का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन के.एस. रावत ने किया।



