साहेबगंज

सदर प्रखंड के मखमलपुर में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त,नाव,सूखा राशन और मेडिकल कैंप लगाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज सदर प्रखंड क्षेत्र के मखमलपुर दक्षिण और मखमलपुर उत्तर पंचायत में बाढ़ के कारण लोगों का जीवन यापन अस्त-व्यस्त हो गया है।वही बाढ़ को लेकर अंचल अधिकारी साहिबगंज को भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद कौसर आलम ने आवेदन देकर राहत कार्य तेज करने की मांग की गई है।मो.कौसर अलम के द्वारा सदर अंचल अधिकारी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि साहिबगंज सदर प्रखंड के पंचायत मखमलपुर दक्षिण एवं मखमलपुर उत्तर में बाढ़ के कारण एक टोला से दूसरे टोला आने-जाने वाले रास्तों में पानी भर गया है,जिसके कारण एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी कठिनाई हो रही है।आगे मो.कौसर अलम ने आवेदन में मांग की गई है कि ऐसी जगहों पर नाव की व्यवस्था की जाए,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम द्वारा कैंप लगाकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और जरूरतमंदों को सूखा राशन एवं मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button