मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर में बवाल

नंदी हॉल में कांवड़ियों ने किया जमकर हंगामा, बैरिकेड तोड़ गर्भगृह में घुसने की कोशिश

उज्जैन । उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुधवार को कांवड़ियों ने नंदी हॉल में घुसकर गर्भगृह जाने की कोशिश की। रोकने पर विवाद और मारपीट हुई। कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग और दान पेटियां फेंकीं। घटना में एक सुरक्षाकर्मी गंभीर घायल हुआ है, जबकि अन्य को भी चोटें आईं है।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब दर्शन करने पहुंचे कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल में प्रवेश कर गर्भगृह की ओर जाने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद हो गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटना में एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि कुछ अन्य सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कांवड़िये मंदिर की निर्धारित दर्शन व्यवस्था के तहत भगवान महाकाल को जल चढ़ाने के बजाय नंदी हॉल में जाने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नंदी हॉल तक पहुंच गए और गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और कांवड़ियों के बीच विवाद बढ़ गया।
महाकालेश्वर मंदिर के सूत्रों के अनुसार, कुछ उपद्रवी और असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों ने मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। आरोप है कि इन लोगों ने नंदी हॉल में लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरिकेड तथा दान पेटियों को इधर-उधर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने अनधिकृत रूप से गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया।
कांवड़ियों को रोकने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी हुई। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button