सिंगरौली

जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, नवानगर स्कूल की हालत पर उठे सवाल।

छत से टपक रहा पानी, किचन भी बदहाल; पार्षद ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 24 स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय नवानगर की जर्जर हालत ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय भवन की छत क्षतिग्रस्त हो चुकी है और लगातार पानी का रिसाव होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
बरसात के दिनों में कक्षाओं में पानी भरने जैसी स्थिति बन जाती है। दीवारों में सीलन और कमजोरी के कारण भवन खतरनाक हो गया है। वहीं विद्यालय का किचन भी जर्जर होने से मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है।
वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद शिवकुमारी कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने कई बार कलेक्टर को विद्यालय की समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से तत्काल विद्यालय का निरीक्षण कर नया भवन स्वीकृत करने की मांग की है।पार्षद ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button