गोड्डा

आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक में उपायुक्त के द्वारा पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों, सर्पदंश अथवा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों /आश्रितों के द्वारा प्राप्त 9 आवेदनों को आज समीक्षा की गई। जिसमें से 8 आवेदनो को स्वीकृति प्रदान की गई एवं 1 आवेदन को त्रुटि निराकरण हेतु निदेशित किया गया। बैठक में अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव, सिविल सर्जन डॉ. एससी शर्मा, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल सहित आपदा प्रवंधन विभाग के कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button