खेलबरेली

बरेली में पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

27वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन मुरादाबाद, बरेली और अमरोहा जीते

एसएसपी अनुराग आर्य ने बल्लेबाजी कर किया उद्घाटन, 9 टीमें ले रही हैं हिस्सा
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर 27वीं अंतरजनपदीय बरेली जोन बरेली पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने करीब 10 बजे बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में बरेली जोन की कुल 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन लीग पद्धति पर हो रहा है। पहले दिन तीन मैच खेले गए।
पहला मैच मुरादाबाद बनाम बदायूं रिजर्व पुलिस लाइन बरेली ग्राउंड पर खेला गया। मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बदायूं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 119 रन बनाए। अमन त्यागी ने 47 और सुधाकर ने 24 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मुरादाबाद के शेखर मलिक ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुरादाबाद ने 15.1 ओवर में 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। बदायूं के अमन त्यागी ने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। मुरादाबाद ने 5 विकेट से मैच जीता। शेखर मलिक मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच बरेली बनाम पीलीभीत रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर खेला गया। बरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बरेली ने निर्धारित 18 ओवरों में 178 रन बनाए। सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम आशुतोष ने सर्वाधिक 87 रन बनाए, जिसमें 8 चौके व 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। पीलीभीत के अभिषेक सिरोही ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। पीलीभीत की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 148 रन ही बना पाई। सलमान समीद ने 41 रनों की, 15 गेंदों में शानदार पारी खेली। बरेली के अवनीश चपराना ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट व कपिल राणा ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए। बरेली ने 30 रनों से मैच जीता। सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम आशुतोष को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच शाहजहांपुर बनाम अमरोहा खुसरो ग्राउंड सीबीगंज ग्राउंड पर खेला गया। शाहजहांपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शाहजहांपुर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए। शौर्य कसाना ने 68 और विकास वैष्णव ने 44 रन बनाए। अमरोहा के नितिन लाकड़ा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। अमरोहा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेतन ने 12 चौके व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 74 और अतुल चौधरी ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। शाहजहांपुर की ओर से मात्र 1 विकेट लेने वाले गेंदबाज विशाल मलिक रहे। अमरोहा ने 9 विकेट से मैच जीता। अतुल चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे।
इस अवसर पर एसपी उत्तरी संतोष कुमार, एसपी अपराध मनीष सोनकर, एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाइन शिवम आशुतोष, पुलिस उपाधीक्षक मधुप कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना विजय कुमार राणा, पुलिस उपाधीक्षक सुनीता दहिया एवं दर्शक मौजूद रहे। मंच का संचालन जगदीश सिंह पाटनी पुलिस उपाधीक्षक (सेवानिवृत्त) एवं अमरीक सिंह पुलिस उपाधीक्षक (सेवानिवृत्त) ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था हरमीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन ने की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button