बरेली

स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली । रक्षाबंधन पर्व पर एनआरएलएम से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश सिंह को राखी बांधी और भाईचारे व महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
दीदियों ने जिलाधिकारी के दीर्घायु और कुशल नेतृत्व की कामना की। इस पर जिलाधिकारी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन विश्वास, सहयोग और सामाजिक एकता का प्रतीक है। स्वयं सहायता समूह की दीदियों का आत्मनिर्भर बनना पूरे जनपद के लिए प्रेरणा है। जिला प्रशासन महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button