बरेली

बरेली जिला कारागार में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन पर्व

जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और पुलिस महानिदेशक कारागार पीसी मीना के निर्देश पर जिला कारागार बरेली में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जेल अधीक्षक डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि 28 अगस्त को महिला और पुरुष बंदियों की उनके परिजन / भाई-बहनों से मुलाकात कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। कारागार प्रशासन की ओर से हेल्प डेस्क लगाई गई, बहनों को राखी, रोली, दीपक और आरती की सामग्री उपलब्ध कराई गई। पेयजल के लिए वाटर कूलर, वाटर प्रूफ टेंट और कारपेट बिछाकर बैठने की व्यवस्था की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कारागार पर 1 इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर, 2 महिला सब इंस्पेक्टर, 5 हेड कांस्टेबल और 4 महिला हेड कांस्टेबल ने सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान 110 बंदियों से 274 बहनों/भाइयों/बच्चों ने मुलाकात कर रक्षाबंधन मनाया और सौहार्द व प्रेम का संदेश दिया। जिला अपराध निरोधक समिति की ओर से मुलाकातियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिसमें समिति के आर्येंद्र चौहान, सचिव अनिल सिंह, संयुक्त सचिव अशोक कुमार और प्रांतीय सचिव जीके पाठक मौजूद रहे। वहीं गरीब शक्ति दल की जिलाध्यक्ष बहन चमेली देवी ने जिन बंदियों के परिजन नहीं आए, उन्हें राखी बांधी।
इस अवसर पर जेलर सुशील कुमार वर्मा, राघवेंद्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी, देवदत्त उपजेलर, यादवेंद्र मोहन फार्मासिस्ट सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button