खैरथल
खैरथल की बेटी नेहा भारती के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर हुआ सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल की होनहार बेटी नेहा भारती का आरपीएससी द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) पद की परीक्षा में ऑल राजस्थान पांचवीं रैंक हासिल कर चयन होने पर भारती परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत यादव ने नेहा भारती का बुके भेंट कर सम्मान किया और उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामहेत यादव ने कहा कि शहर की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर उच्च पदों पर आसीन हो रही हैं। नेहा भारती की सफलता नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए गौरव की बात है और युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस दौरान नेहा भारती को बधाई देने के लिए शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में किशनचंद भारती, दौलत भारती, सतीश चौहान, घनश्याम भारती, एडवोकेट अशोक दादानी, भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष नथ्थूमल रामलानी, शिशुपाल रेलवानी, प्रमोद केवलानी, सिंधु कोहिस्तानी, हरीश रामानी, भगवान दादवानी, अनिल मांधू इंजीनियर पॉइंट के आजाद चौधरी राजीव बंटी राजेश कुमार मॉडर्न स्कूल के गिरीश पुरोहित भगवान दास दादावानी हरिराम रामानी रोहिताश आर्य देवेंद्र लोढ़ा धर्मवीर चौधरी श्रवण खंडेलवाल डालचंद यादव किशन लाल मनीष कुमार गगन दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे
