मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश देशांतर से श्रद्धालु आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लाला के जन्मोत्सव में शामिल हाेंगे। अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम भले ही नहीं आया हो, लेकिन उनका आना लगभग तय माना जा रहा है और प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री तीन सितंबर को मथुरा आएंगे और चार सितंबर को जन्मोत्सव में सम्मिलित होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व तीन सितंबर को मथुरा आएंगे। यहां पर वह श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। साथ ही गीता शोध संस्थान स्थित नवनिर्मित श्री हरिदास जी प्रेक्षागृह का लोकार्पण करेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजना का लाभ देंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से ब्रज विकास पर बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री चार सितंबर को लाला के जन्म के उत्सव में शामिल होंगे। लाला के जन्म के अवसर पर मुख्यमंत्री ब्रज के विकास को लेकर कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। तैयारियों के तहत वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड की मरम्मत, सुरक्षा घेरा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहरभर के प्रमुख मंदिरों, विशेषकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और बांके बिहारी मंदिर के मार्गों पर सुरक्षा, सफाई, यातायात डायवर्जन और बैरिकेडिंग के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button