खैरथल
पंजाबी सभा समिति खैरथल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल में पंजाबी सभा समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह माया कॉलोनी स्थित पंजाबी सभा भवन में आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर और ईश्वर आरती के साथ हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई पंजाबी वेलफेयर समिति के अध्यक्ष दीवान चंद सेतिया ने
गौरव भाटिया अध्यक्ष,उपाध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा,अशोक तनेजा, मंत्री कश्मीरी छाबड़ा, उप मंत्री निरज मदान,प्रवक्ता पंकज खुराना, कोषाध्यक्ष मेघराज अद्लखका सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा ,मुखी खैरथल,हेमंत भुगड़ा,नितिन काबरा,महेश,किशन,दीपक बरेजा,विजय सेवक,सुरेंद्र सोनी,प्रमोद गाबा,राजेश भाटिया, बब्लू रोघा,विक्की वासदेव,हरिश दिगड़ा,किशन तनेजा समेत अलवर तिजारा किशनगढ बास,भिवाडी के अध्यक्ष और गणमान्यजन और समाजबंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित प्रधान गौरव भाटिया और पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी से समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा देने का आह्वान किया।
समारोह के समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया समाज के सैंकड़ो लोगो ने समारोह मे हिस्सा लिया


