बरेली

रालोद की बरेली टीम ने लखनऊ अभिनंदन समारोह में किया प्रतिभाग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष का. विजय बहादुर सक्सेना के नेतृत्व में बरेली की टीम ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में संगठन को मजबूत करने और विस्तार को लेकर चर्चा हुई। नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर जनहित के कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया। बरेली से जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, निवर्तमान जिलाध्यक्ष एडवोकेट मतलूब, प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक, जिला महासचिव शहादत हुसैन, मीडिया प्रभारी कमलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button