भरत पुर

भारत को जानो प्रतियोगिता

21 विद्यालयों के 2322 विद्यार्थीयों ने लिया भाग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता की शाखा स्तरीय लिखित परीक्षा का आयोजन प्रतियोगिता प्रभारी हेमन्त पाण्डेय व परीक्षा नियंत्रक राजेश गोयल के नेतृत्व में भुसावर क्षेत्र के कुल 21 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में किया गया, जिसमें दोनों वर्गों में कुल 2322 विद्यार्थीओ ने भाग लिया।
शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व सचिव राजेंद्र गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों, भारतीय संस्कारों, भारतीय आस्थाओं तथा भारत की गौरव गाथा के प्रति गौरवपूर्ण भावना के सृजन हेतु प्रतियोगिता प्रभारी हेमन्त पाण्डेय व परीक्षा नियंत्रक राजेश गोयल के नेतृत्व में भारत को जानो प्रतियोगिता की प्रथम चरण की शाखा स्तरीय लिखित परीक्षा का आयोजन भुसावर क्षेत्र के कुल 21 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में किया गया। इस परीक्षा में भुसावर, रणधीरगढ, सैंधली, नगला सीर, तरगवां के सरकारी स्कूलों सहित कस्बे के प्रेम पब्लिक स्कूल, इंदिरा पब्लिक स्कूल, मार्डन जगदम्बा स्कूल, आर्य कन्या गुरुकुल, स्पार्कल स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, जी.बी. स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, आर्य महिला विद्यापीठ, गांधी ज्याेति स्कूल, मां ज्योति, चेतन विद्या मंदिर, सुलभ स्कूल, आरडीपीएस स्कूल, जी.एल. पब्लिक स्कूल, बजरंग स्कूल के जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 के अध्ययनरत 1059 विद्यार्थी एवं सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 के अध्ययनरत 1263 विद्यार्थीयों ने भाग लिया। प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व देवकीनंदन सोनी ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले दो दो विद्यार्थीयों का चयन किया गया। इन दो दो विद्यार्थीयों की टीम शाखा स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी और क्विज प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली जूनियर व सीनियर वर्ग की टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भुसावर शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। शाखा संयोजक संस्कार रोहित रवि सिंघल व संयोजक सेवा ताराचंद गोयल ने सभी संस्था प्रधानों का परीक्षा में सराहनीय सहयोग प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया। परीक्षा में शाखा के विजय सिंघल, शेरसिंह सैनी, हेमन्त मित्तल, उमेश सिंघल, मनीष मित्तल, डा. विजय पहाडिया, आयुष सिंघल, अशोक शर्मा, प्रकाश जैमन, राजवीर सिंह, दिलीप सिंघल, किशोरी खत्री, अरविन्द बंसल, खेमचंद पाण्डेय, विजय गुप्ता, लोकेश शर्मा, बृजेश जिंदल, आदि का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button