भरत पुर

भुसावर में रसद विभाग की ओर से आयोजित स्वीप कार्यक्रम के तहत रसद विभाग से जुड़े राशन विक्रेताओं

व्यवसायिक संगठनों से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक मतदान को लेकर शपथ दिलाई गई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर । नौ सितंबर को होने जा रहे नगर निकाय चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर राजस्थान खाद्य आपूर्ति विभाग के आदेश पर सोमवार को मतदाताओं को जागरूकता को लेकर कस्बा भुसावर उपखंड मुख्यालय पर जिला प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत रसद विभाग के अधिकारियों ने राशन वितरण प्रणाली से जुड़े लोग एवं व्यवसायिक संगठनों से जुड़े लोगों को शपथ दिलाई गई ।जिला रसद अधिकारी गजेन्द्र शर्मा, राशन विक्रेता संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में प्रथम चरण में नौ सितंबर को होने जा रहे नगर निकाय चुनावों में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत वृद्धि के लिए राजस्थान खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं जिला कलेक्टर के आदेश पर प्रवर्तन निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में कस्बा भुसावर में नगर पालिका के वार्ड पार्षद के चुनाव में नौ सितंबर को अधिक से मतदान को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए शपथ कार्यक्रम काआयोजन किया गया ।उन्होंने बताया कि नगर पालिका भुसावर मुख्यालय की गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप ,व्यवसायिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को मतदान के समय मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर नगर पालिका इलाके में जन जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button