बुलंदशहर
ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने अजगर दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
औरंगाबाद बुलंदशहर : गांव में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ लिया। पकड़े गए अजगर को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।
ग्राम भावसी के ग्रामीणों ने किले वाली चांवड के पास दीवान सिंह के ईख के खेत में विशालकाय अजगर देखकर वश विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी। रेंजर अंकित अरोड़ा ने ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने विभाग की रेस्क्यू टीम को गांव भेजा। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ लिया। पकड़े गए अजगर की लंबाई लगभग दस फुट पाई गई। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई। टीम में हुकमसिंह सौरभ शर्मा उमेश कुमार कलुआ आदि शामिल रहे।


