बरेली
आलू किसानों के लिए भाव स्थिरता कोष योजना शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आलू उत्पादकों के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना 2026-27 शुरू हो गई है। योजना का उद्देश्य किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाना है। प्रति किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर पर, प्रति हेक्टेयर 240 कुंतल की दर से अनुदान मिलेगा। पात्रता के लिए कृषक आईडी और एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। आवेदन https://potato.uphorticulture. in पर केवल ऑनलाइन होगा। अनुदान DBT के माध्यम से दिया जाएगा। आवेदन के बाद गेट पास, प्रपत्र-06 सहित सभी दस्तावेज जिला उद्यान कार्यालय, डेलापीर में जमा करने होंगे।



