
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। एक रेस्टोरेंट में दबंगों का तांडव देखने को मिला है जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशह रोड स्थित रेस्टोरेंट नाहरीदरबार में जमकर बवाल हुआ बड़ी संख्या में युवक होटल में घुसे और जमकर तोड़फोड़ करने लगे ।आधा दर्जन युवकों ने होटल संचालक को घेरकर बेरहमी से पीटा । बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के पूर्व पार्टनर से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। दोनों पक्ष आपस मे बातचीत कर ही रहे थे कि बात बढ़ गई और पूर्व पार्टनर के पक्ष के युवकों ने होटल संचालक को पीटते हुए रेस्र्वटोरेंट में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
रेस्टोरेंट में मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चौहान ने बताया कि, होटल संचालक ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।




