बरेली
कस्तूरबा विद्यालयों में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई: डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी विद्यालय में कमी या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी, लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी। समीक्षा में पाया गया कि बहेड़ी विद्यालय में एक रसोइया दो माह से अनुपस्थित है, जिसे तत्काल कार्यमुक्त कर नए चयन के निर्देश दिए।
सुरक्षा को लेकर पीआरडी जवानों की उपस्थिति और सीसीटीवी की सक्रियता चेक करने, बिथरी चैनपुर से बीआरसी केंद्र हटाने और हाईटेंशन लाइन की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य टीम में महिला चिकित्सक अनिवार्य करने और सभी विद्यालयों को लाइव मॉनिटरिंग से जोड़ने को कहा।
बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीतने पर छात्रा शिखा गंगवार को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।



