शामली

झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर ठगी का आरोप, बाइक छोड़कर भागा आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। थाना क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग स्थित हमजा कॉलोनी में झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर लोगों से हजारों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगी का शक होने पर पीड़ितों ने आरोपी से पूछताछ की तो वह अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुधवार को हमजा कॉलोनी निवासी परवेज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार के बुजुर्ग साबिर के पैरों में सुन्नपन की समस्या थी। इसी दौरान एक व्यक्ति से उनका इलाज कराया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी ने इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर उनसे करीब 25 हजार रुपये ले लिए।

वहीं, बस्ती निवासी भूरा ने भी आरोपी पर झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर करीब 20 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। दोनों पीड़ितों के अनुसार, जब उन्हें आरोपी की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्होंने रुपये लिए जाने के संबंध में उससे पूछताछ की तो वह बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ितों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत करते हुए ठगी की रकम वापस दिलाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके से मिली बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button