मथुरा

बलदेव में किसानों ने समिति सचिव पर खाद की कालाबाजारी का आरोप

डीएम से जांच की मांग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बलदेव में सहकारी समिति पर खाद खत्म होने का बहाना, वही टेंपों में मिले खाद के कट्टे। मामला क्षेत्र के गांव हथकोली का है। किसानों ने समिति सचिव रामबाबू पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी बना लिया गया है।किसानों का आरोप है शुक्रवार को खाद लेने सहकारी समिति पहुंचे थे। सचिव ने खाद खत्म होने की बात कही और कहा, खाद की गाड़ी आने पर खाद मिलेगी। सोमवार दोपहर 12 बजे समिति बंद थी। इस बीच कुछ अंजान व्यक्ति टेंपो में करीब 10-12 कट्टे खाद ले जाते दिखाई दिए। यह देख किसान एकत्र हो गए हैं। हंगामा किया। इससे टेंपो में मौजूद लोग सकपका गए और वाहन लेकर निकल गए। किसानों ने वीडियो बना लिया। किसान भोलू सिकरवार ने बताया दो दिन पूर्व समिति पर खाद लेने गए थे, सचिव ने खाद उपलब्ध नहीं होने की कही थी। सोमवार को समिति बंद होने पर भी टेंपो में खाद के कट्टे लदते देख संदेह हुआ। हंगामा किया। समिति पर खाद नहीं है तो टेंपो में लदी खाद कहां से आई। किसान अजीत सिंह ने कहा किसानों के लिए खाद उपलब्ध नहीं है और कालाबाजारी के लिए खाद उपलब्ध हो रही है। किसान महिपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, नाहर सिंह, कौशल, विजेंद्र सिंह, रॉबिन सिंह, शिवशंकर तोमर आदि ने जिलाधिकारी से सहकारी समिति में खाद के वितरण व सचिव की अनियमितताओं की जांच कराकर कार्रवाई करने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button