साहेबगंज

ससुर पर घर की अवैध बिक्री और ताला तोड़कर कब्जा कराने का आरोप

पीड़िता ने नगर थाने में दिया आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के गुल्लीभट्ठा निवासी डॉली कुमारी ने अपने ससुर पर घर का ताला तोड़कर अवैध रूप से बेचने और जेवरात-नकदी हड़पने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में आवेदन दिया है।पीड़िता ने बताया कि उनके ससुर शंकर प्रसाद सिन्हा ने 07 जनवरी 2026 को अपना एक कट्ठा 10 धूर जमीन दोनों बेटों संजय कुमार और अजय कुमार में बराबर बांटी थी,जिस पर कोर्ट में सभी की सहमति से हस्ताक्षर भी हुए थे।28  मई 2026 को मां के निधन के बाद वह पति और बच्ची के साथ मायके चली गई थीं,पति बाहर कमाने चले गए,वह बीच-बीच में ससुराल आती-जाती रहती थीं। 23 अगस्त तक सब ठीक था,लेकिन 30 अगस्त को जब वह सामान लेने ससुराल पहुंची तो बाहरी गेट का ताला टूटा मिला और दूसरा ताला लगा हुआ था।पूछने पर ससुर ने गाली-गलौज,मारपीट की और कहा कि घर बेच दिया है।पता चला कि उनका हिस्सा गुल्लीभट्ठा जदयू मोड़ निवासी नितेश कुमार वर्मा को बेचा गया है।पीड़िता का आरोप है कि अलमारी में रखे करीब 4 लाख के सोने-चांदी के जेवरात,सोने की चेन, मंगलसूत्र, मांगटिका, नथ, टॉप्स,पायल,अंगूठी,कंगना, लैपटॉप और डेढ़ लाख नकद गायब हैं,आशंका है कि अंदर का ताला भी तोड़ा गया है।नितेश कुमार वर्मा से पूछने पर जान से मारने की धमकी दी गई,आरोप है कि उसने पहले से घर पर नजर रखी थी और उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर ससुर और गोतनी विनीता सिंह को पैसों का लालच देकर सौदा किया है।पीड़िता ने बताया कि इस घर के अलावा कोई संपत्ति नहीं है,16 वर्षीय बेटी है और पति की आय से दूसरी जमीन खरीदना संभव नहीं है।उसने पुलिस प्रशासन से ताला खुलवाने,स्थायी रूप से रहने की व्यवस्था,जेवरात नकदी की बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button