शामली

पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। एसपी शामली के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को थाना परिसर के सामने कैराना मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात, हेलमेट और यातायात नियमों के पालन की जांच की।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई वाहन चालक पुलिस टीम को चेकिंग करते देखकर रास्ता बदलते नजर आए।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button