शामली

मृतक पुत्र के बैंक खाते से कई बार निकाली गई पीएफ की रकम, पिता ने पुलिस से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बे की नई बस्ती बिजलीघर रोड निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर अपने मृत पुत्र के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कई बार रकम निकाले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की जांच कर रकम निकालने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नई बस्ती निवासी अथर पुत्र अख्तर ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र आमिर का कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उनके अनुसार आमिर की छह मार्च को एक हादसे में मौत हो चुकी है। इसके बावजूद उसके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कई बार पीएफ की रकम निकाली जा रही है।

पिता का आरोप है कि पुत्र की मौत के बाद खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिलने पर उन्हें मामले में गड़बड़ी की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस से खाते से हुई सभी निकासी की जांच कराने, रकम निकालने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button