बेतुल

बैतूल बासनेरकला सबस्टेशन में बढ़ी बिजली आपूर्ति क्षमता

150 पंप उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

रबी सीजन से पहले बिजली कंपनी की बड़ी तैयारी
किसानों को नहीं सताएगा लो वोल्टेज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। रबी सीजन से पहले बिजली व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में विद्युत कंपनी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। झल्लार वितरण केंद्र के क्षेत्र में आने वाले बसनेरकला सबस्टेशन पर 3.15 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर 1 सितंबर को सफलतापूर्वक चार्ज किया गया। इससे बसनेरकला और विजयग्राम क्षेत्र के लगभग 150 पंप उपभोक्ताओं को आने वाले रबी सीजन में वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के चार्ज होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। खासकर रबी सीजन में सिंचाई पंपों पर बढ़ने वाले विद्युत भार के दौरान किसानों को बेहतर वोल्टेज उपलब्ध कराने में यह व्यवस्था सहायक होगी। बसनेरकला और विजयग्राम के करीब 150 पंप उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलने से सिंचाई के दौरान लो वोल्टेज की समस्या के निदान में मदद मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button