खैरथल

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान दलों के अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण राजकीय कृषि महाविद्यालय, बास कृपाल नगर, किशनगढ़बास में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ (सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी) तथा सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण ) मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रथम मतदान अधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान दल निर्वाचन प्रक्रिया की प्रत्येक बारीकी को अच्छी तरह समझें तथा मतदान दिवस पर भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने में मतदान दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर गोपाल सिंह, राहुल जांगिड़, इंदु बाला, यशवंत सिंह एवं दौलत राम तथा उनकी टीम द्वारा मतदान दलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दल के सदस्यों के कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों, मतदान दिवस पर अपनाई जाने वाली सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया तथा निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में ईवीएम के संचालन की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी भी दी गई। अधिकारियों को ईवीएम के विभिन्न चरणों में संचालन, मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा मतदान समाप्ति के बाद की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम संचालन का प्रायोगिक अभ्यास किया तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का मतदान दिवस पर निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपयोग करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button