बोकारो

जन्माष्टमी का अवसर पर चंद्र नारायण सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ रूप सज्जा कार्यक्रम।

बालक बालिकाओं ने राधा- कृष्ण का रूप धारण कर प्रदर्शन किए हुए पुरुस्कृत।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। जन्माष्टमी महापर्व के शुभ अवसर पर गुरुवार को चंद्र नारायण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अध्यनरत बालक बालिकाओं ने राधा और भगवान श्री कृष्ण के रूप धारण कर वाहवाही लूट लिया। स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों में भी इन बालक बालिकाओं के आकर्षक रूप सज्जा एवं श्रृंगार तथा फैंसी ड्रेस का तारीफ करते देखे गए। स्कूल छात्र छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शेखर शरदेंदु जी उपस्थित थे। अतिथियों के द्वारा सुलेख लेखन प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया,बहनों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया, साथ ही इस विद्यालय की पूर्व छात्रा शतरूपा मुखर्जी मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टॉपर, निशा मुखर्जी मैट्रिक परीक्षा में स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर एवं सारा हयात को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने कहा कि चंद्र नारायण सरस्वती शिशु मंदिर कसमार शिक्षा के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। शिक्षा के उत्तम श्रेणी के साथ-साथ आचार विचार और संस्कार, शिष्टाचार के अलावा बहुमुखी रूप से प्रतिभाओं को यहां तराशने का काम किया जाता है। इसी तरह विशिष्ट अतिथि शेखर शरदेंदु जी ने स्कूल के द्वारा छात्र छात्राओं के बीच बेहतर शिक्षा प्रदान करने पर शिक्षक शिक्षिकाओं की सराहना करते हुए स्कूल को मैट्रिकुलेशन तक की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयास तेज करने की अपील किए हैं। यह स्कूल अपने स्थापना काल से आज तक लगातार बेहतर शिक्षा का अलख जगाए हुए हैं। स्कूल के प्राचार्य श्री कपिल कुमार चौबे ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए। मौके पर शिक्षक भोलानाथ दत्ता,महेंद्र प्रताप, नंदकिशोर सिंह,केदार रजवार, सरस्वती प्रजापति, रंजना शर्मा, सोनी कुमारी, यशोदा कुमारी, सुमित्रा कुमारी,श्वेता कुमारी,डॉली कुमारी, गुड़िया देवी, मीना देवी, रेखा देवी आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button