लखनऊ

राम मंदिर के पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति पर अखिलेश का तंज

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर के पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पुराने विवादों का मुद्दा उठाया। उन्होंने मंदिर के दान में कथित अनियमितता, जमीन मामलों और गरीबों को मुआवजा नहीं मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाने की मांग की।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर के पूर्णकालिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (उएड) की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नई चीजें होने से पुरानी बातें नहीं भुलाई जा सकतीं। अखिलेश ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े दान और जमीन के मामलों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए।
अखिलेश यादव ने कहा, नई चीजें होने से क्या हम पुरानी चीज भूल जाएंगे? हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है।” उन्होंने मंदिर से जुड़े दान की कथित चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मामले में आम कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बड़े नामों को छोड़ दिया गया।
‘अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाना चाहिए’-सपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि भविष्य में ‘राम धन’ की चोरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था, लेकिन भाजपा पर लालच में जमीन घोटाले और गरीबों को मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया।
अखिलेश ने कहा कि अयोध्या के विकास के साथ वहां रहने वाले लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने जमीन से जुड़े मामलों और मुआवजे को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास के नाम पर गरीबों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
राम मंदिर के संचालन के लिए पूर्णकालिक उएड की नियुक्ति के बीच अखिलेश यादव की यह प्रतिक्रिया राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने नियुक्ति का सीधे विरोध करने के बजाय मंदिर से जुड़े पुराने विवादों और कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button