बरेली

एलआईसी के 70वें स्थापना दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता और मेडिकल कैंप आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भारतीय जीवन बीमा निगम की 70वीं वर्षगांठ पर चल रहे बीमा सप्ताह के तहत बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता और निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8 तक के 60 छात्र-छात्राओं ने तीन वर्गों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने “पर्यावरण संरक्षण” और “जल ही जीवन है” विषय पर अपनी प्रतिभा दिखाई। एलआईसी की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
दूसरे चरण में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक डीके जोशी के नेतृत्व में गंगा शील अस्पताल के चिकित्सक पैनल द्वारा कर्मचारियों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। अंतिम चरण में सेवानिवृत्त साथियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अनुराग गुप्ता, विवेक आनंद, हरीश सिधवानी, शिखा, आदेश, नमिश अग्रवाल, शोभित अरोड़ा, अनुपम सक्सेना, सोनम अपूर्व जौहरी का सहयोग रहा। एलआईसी द्वारा शुक्रवार को बीडीए की रामगंगा नगर योजना के पार्कों में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button