सिंगरौली

वार्ड 40 में उचित मूल्य दुकान के सामने जलभराव, हितग्राही परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली- नगर निगम के वार्ड 40 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सामने जलभराव की समस्या से राशन लेने पहुंचने वाले हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद दुकान के आसपास पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उचित मूल्य की दुकान पर बड़ी संख्या में हितग्राही राशन लेने पहुंचते हैं, ऐसे में दुकान के सामने जलभराव रहने से विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है।
हितग्राहियों ने संबंधित विभाग और वार्ड पार्षद से मामले का संज्ञान लेकर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में ऐसी स्थिति बार-बार उत्पन्न हो रही है, इसलिए तत्काल स्थायी समाधान की जरूरत है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button