बुलंदशहर

राधा-कृष्ण की मनमोहक झाँकियों से गूँजा विज्डम विद्यालय परिसर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : नगर के विज्डम वर्ल्ड स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ विद्यालय प्रबंधक संजय जैन, प्रधानाचार्य राजकुमार तेवतिया एवं निदेशक नमन जैन, के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत कर दिया कार्यक्रम में उर्जित, विराट, मानसी, काम्या, पल्लवी, गति, आर्यन, नव्या, दक्षिता, अंशिका, ऋषभ, अभय, खुशी, आराध्या, अक्षत, युग, रिद्धि, शिवांग, सौम्या, सृष्टि, हितांशी, वंशिका, लक्षिता, यशिका, अभिया, भव्या एवं गौरी ने प्रतिभाग किया श्रीकृष्ण जन्मलीला, द्रौपदी चीर प्रसंग, गोपी नृत्य तथा कृष्ण-सुदामा प्रसंग, वो कृष्ण है राधा कैसे न जले श्री कृष्ण गोविंद गीत आदि पर छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा दस की छात्रा पावनी एवं खुशी द्वारा किया गया कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय समिति के सदस्यों में संदीप जैन, सुशील जैन, सार्थक जैन, दीपम जैन, एवं शुभम जैन, व विद्यालय  परिवार की गरिमामयी मौजूदगी रही अन्त में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button