खैरथल

नगरीय निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत नगर परिषद खैरथल, तिजारा एवं भिवाड़ी के सदस्य/पार्षद पद के लिए 09 सितम्बर 2026 (बुधवार) को मतदान होगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण के अंतर्गत नगरपालिका मुण्डावर, टपूकड़ा, कोटकासिम एवं किशनगढ़बास के सदस्य/पार्षद पद के लिए 11 सितम्बर 2026 (शुक्रवार) को मतदान निर्धारित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रथम चरण के मतदान दिवस 09 सितम्बर को खैरथल, तिजारा एवं भिवाड़ी तथा द्वितीय चरण के मतदान दिवस 11 सितम्बर को मुण्डावर, टपूकड़ा, कोटकासिम एवं किशनगढ़बास के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के लिए सुविधा प्रदान करने तथा अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button