पाकुड़

जन्माष्टमी पर जिला प्रशासन व DBL PSPCL की अनूठी पहल, अमड़ापाड़ा बस स्टैंड में राहगीरों के लिए शीतल पेयजल और गुड़ की व्यवस्था

A unique initiative by the district administration and DBL PSPCL on Janmashtami: arrangements made for chilled drinking water and jaggery for travelers at Amrapara bus stand.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पाकुड़ जिला प्रशासन के निर्देशन में आम लोगों और राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय जनहित पहल की शुरुआत की गई है। क्षेत्र में पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी को देखते हुए DBL PSPCL की ओर से अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत अमड़ापाड़ा बस स्टैंड परिसर में राहगीरों के लिए शीतल पेयजल एवं गुड़ की व्यवस्था शुरू की गई है। इस पहल से बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों, राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों एवं आम लोगों को गर्मी के बीच काफी राहत मिल रही है। राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के साथ गुड़ की भी व्यवस्था की गई है। लोग गुड़ का सेवन करने के बाद पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति और परंपरा में भी राहगीरों को गुड़-पानी पिलाने को सेवा और पुण्य का कार्य माना जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी के अवसर पर शुरू की गई यह पहल सामाजिक सरोकार का संदेश भी दे रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं DBL PSPCL के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया उपयोगी कदम बताया। जानकारी के अनुसार, DBL कंपनी के AGM लायजन संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर DBL PSPCL की ओर से इस जनोपयोगी CSR पहल की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के CSR मैनेजर उमेश कुमार सहित लायजन टीम के जे.पी. राय, संजय कुमार और मनोज मोदक समेत अन्य कर्मी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में सार्वजनिक स्थान से गुजरने वाले लोगों को बुनियादी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत जनसेवा को बढ़ावा देना है। जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर शुरू की गई इस व्यवस्था को स्थानीय स्तर पर सामाजिक सहभागिता और जनसेवा की सकारात्मक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button