
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली /मीरगंज। भाखड़ा नदी के बढ़ते जलस्तर और तटीय इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष लादेन मंसूरी शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और जमीनी स्थिति का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष लादेन मंसूरी पूर्व सांसद व पूर्व विधायक प्रत्याशी लईक अहमद मंसूरी के पुत्र हैं। जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही वे सीधे भाखड़ा नदी पर पहुंचे और तेज बहाव के बीच खुद पानी में उतरकर किनारे के कटान और जलभराव का आंकलन किया। नदी के भयावह रूप को देखते हुए उन्होंने तटीय गांवों के लोगों और बच्चों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी। उन्होंने मौके पर मौजूद बच्चों को सुरक्षित दूरी पर भेजा और अभिभावकों से अपील की कि बच्चों पर नजर रखें, उफान पर आई नदी के पास जाना जानलेवा हो सकता है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संवेदनशील तटीय इलाकों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और पुलिस व गोताखोरों की तैनाती की जाए ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।



