एसआईआर को लेकर झामुमो की समीक्षा बैठक, 7 सितंबर के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर चर्चा
JMM holds review meeting regarding SIR; discusses proposed protest for September 7.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में एसआईआर से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक स्तर पर एसआईआर की स्थिति की समीक्षा करते हुए इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आगामी 7 सितंबर को प्रस्तावित खनिज विधेयक 2026 के विरोध प्रदर्शन को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन को लेकर आवश्यक तैयारियों और संगठन की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, प्रखंड अध्यक्ष मुसलेमुद्दीन शेख, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, वरीय पदाधिकारी मिथलेश कुमार घोष, प्रकाश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मुबारक हुसैन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



