बुलंदशहर

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल,खेती और किसान हुए बर्बाद – श्यौपाल सिंह 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
औरंगाबाद बुलंदशहर  के दिग्गज गूर्जर नेता चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से तंग आकर बदलाव का मन बना चुकी है। आगामी सरकार कांग्रेस की होगी। श्री सिंह  11 सितंबर को रूचिका गार्डन औरंगाबाद में कांग्रेस की विजय अभियान रैली को सफल बनाने के लिए अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में तूफानी दौरे पर ग्रामीणों से जन संपर्क कर रहे थे। उन्होने कहा कि इतिहास गवाह है जब जब भाजपा की सरकार बनी तब तब किसान बर्बाद हुआ है खेती तबाह हो गई। भाजपा सरकार ने किसानों की 2022 तक आमदनी दो गुनी करने का झूठ बोला। किसानों की आमदनी तो दो गुनी हुई नहीं अलबत्ता किसान की आत्महत्या दर जरुर दो गुना हो गई। किसानों को बुबाई के समय डाई खाद नसीब नहीं होती ब्लैक में हर समय उपलब्ध होती है। किसानों को फसल का लागत मूल्य तक नसीब नहीं हो रहा।इस लिए किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है।
भाजपा तानाशाही के साथ पूरे देश में भय का वातावरण बनाये हुए है। सिर्फ राहुल गांधी ही इस तानाशाही सरकार से शेर की तरह टक्कर ले रहे हैं। राहुल गांधी ही भाजपा से देश को मुक्त करेंगे। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होने उत्तर प्रदेश की कमान राजेन्द्र पाल गौतम जैसे सुलझे हुए इंसान को सौंपी है जो दिन रात कार्यकर्ताओं के बीच रहकर कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।।
श्री सिंह ने कल्याण पुर,दराबर आहार मौहरसा बनवारीपुर पौटा बादशाह पुर चरौरा साखनी आदि का दौरा कर लोगों को 11 सितंबर के प्रोग्राम को सफल बनाने हेतु निमंत्रण दिया। इस दौरान कलुआ भाई, ब्रह्म पाल सिंह चंदेल, संजय सिंह राजकुमार शर्मा प्रवीण शर्मा प्रमोद राघव, दिनेश ठाकुर गजनफर अली शाहिद प्रधान रविन्द्र प्रधान नगन सिंह मनोज शर्मा आदि उनके साथ रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button