
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्यामगंज सब्जी मंडी में दुकान के बाहर खुले में मीट टांगकर बेचे जाने का मामला फिर सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद फूड सेफ्टी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह खुले में मीट की बिक्री खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है और स्वास्थ्य के लिए खतरा है।
इस मामले को वरिष्ठ पत्रकार शुभांशु वैश्य ने प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है क्षेत्र मैं जांच की जिम्मेदारी तय की जाए, अब तक हुए निरीक्षणों का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए और नियम उल्लंघन पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।




