बरेली
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने जताई नाराजगी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर निस्तारण की गुणवत्ता चेक की और गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शत-प्रतिशत उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनें, प्रतिनिधि न भेजें। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की शिकायतें सुनें। शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है।
समाधान दिवस में PWD, आवास, पेंशन, सड़क, भूमि, राजस्व से जुड़ी शिकायतें आईं। मिर्जापुर मजरा पचदौरा कला निवासी ने चकरोड पर मिट्टी कार्य की मांग की, जिस पर DDO को जांच के निर्देश दिए। कटरा चांद खां निवासी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के पास अवैध मैरिज हॉल की शिकायत की, जिस पर नगर आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए। कैलाशपुरम में टूटी सड़क-नाली और सफाई न होने की शिकायत पर नगर निगम को भ्रमण कर निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम ने एक महिला को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि और दो लाभार्थियों को राशन कार्ड प्रदान किया। मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, DDO दिनेश कुमार, PD डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, DPRO सहित अधिकारी मौजूद रहे।



