शामली
शिक्षक दिवस पर सपा कार्यालय में डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी शामली के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने की। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।पीडीए जन पंचायत के प्रभारी विनोद सविता सैन ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में शिक्षकों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर शेर सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत ऐलम डॉ. दीपा पंवार, युवा समाजवादी नेता राहुल सैनी, जिला महासचिव चौधरी कलीम हसन, प्रदेश सचिव चौधरी शमशेर जंग, राष्ट्रीय सचिव राजन तेजान, प्रधान अतेंद्र सिंह चौहान, सुनील चंद्रा, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सैय्यद मुस्तकीम, लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सुफियान चौधरी, जिला सचिव अफसर रावल, राजू पंवार, राजेंद्र खैवाल, वाजिद सिद्दीकी, राममेहर चौधरी, राजेश सैनी, नितिश गर्ग, पूर्व प्रधान गुलाब सिंह, डॉ. सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के शिक्षक मौजूद रहे।


