स्व.सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर समाहरणालय सभागार में शोक सभा आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में मंत्री उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन,कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग,झारखंड सरकार के स्व.सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर आज साहिबगंज समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह,वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग,उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,अपर समाहर्ता विजय कुमार,मुख्यालय डीएसपी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मी उपस्थित रहे।सभी ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।वक्ताओं ने कहा कि स्व.सुदिव्य कुमार का असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने जनसेवा एवं राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



