मथुरा

मथुरा की राधिका मिडोज कॉलोनी में  ट्रांसफार्मर से कॉपर और तेल चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। हाईवे थाना के अंतर्गत नव विकसित कॉलोनी राधिका मिडोज में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए चोर उसमें से कॉपर और तेल चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर चोरों की तलाश कर रही है। विद्युत उपकेन्द्र नवादा पर तैनात अवर अभियंता नवीन सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को हाइवे थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 33/11 केवी फीडर धनगांव क्षेत्र में राधिका मिडोज कॉलोनी है। इसमें विद्युत व्यवस्था के लिये 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। आरोप है कि गुरुवार रात करीब 12 से दो के मध्य चोरों ने ट्रांसफार्मर से करंट के तार काटते हुए गिरा लिया। इसके अंदर से शातिर कॉपर (तांबा) और कीमती तेल चोरी कर ले गये। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश भडक गया। सूचना पर पहुंची विभागीय अधिकारियों की सूचना पर इलाका पुलिस ने मौका मुआयना किया। अवर अभियंता नवीन सिंह की तहरीर पर थाना ​हाईवे पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button