बरेली

बृजलोक में धूमधाम से मना कन्हैया का छठी महोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। प्रेमनगर स्थित बृजलोक कॉलोनी के ब्रजधाम में श्री कन्हैया लाल जी का छठी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। भजन गायक जगदीश भाटिया ने “कमली श्याम दी कमली, रूप सलोना देख श्याम दा सुध-बुध मेरी खोई…” भजन सुनाया, जिस पर श्रद्धालु नृत्य करने लगे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। सुमन और नेहा खंडेलवाल ने “ब्रज में हो रही जय जयकार नंद घर लाला आयो है” और “लाला की सुनके मैं आई यशोदा मैया दे दे बधाई” भजन गाए। “ओ री सखी मंगल गाओ री उतरेगी आज मेरे पिया की सवारी” भजन पर खूब बधाइयां बांटी गईं।
कार्यक्रम के बाद आरती हुई और भंडारे के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, सुमन खंडेलवाल, नेहा खंडेलवाल, विनय खंडेलवाल, गिरधर गोपाल खंडेलवाल, दीपेश, सर्वेश, राजेश खंडेलवाल और भजन गायक जगदीश भाटिया का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button