पाकुड़

खनिज विधेयक-2026 के खिलाफ प्रस्तावित धरना स्थगित- अजीजुल इस्लाम

Proposed sit-in against the Minerals Bill-2026 postponed – Azizul Islam

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। खनिज विधेयक-2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से पाकुड़ जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 7 सितंबर को आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी झामुमो पाकुड़ जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साझा की है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला अंतर्गत सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, नगर अध्यक्ष, सचिव तथा पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं को इस संबंध में सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के 6 सितंबर 2026 को आकस्मिक निधन से पार्टी के सभी स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता मर्माहत और शोकाकुल हैं। इस दुःख की घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। अजीजुल इस्लाम ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 7 सितंबर को पाकुड़ जिला अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्रीय समिति के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button